फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घर के दरवाजे पर नर्स के ऊपर फेंका तेजाब, शरीर पर मिले जलने के निशान, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Aug 2019 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम (नर्स) ने दो लोगों के विरुद्ध तेजाब फेंकने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी महिला टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात उसकी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी थी। आरोप है कि रात 11 बजे शाहाबाद निवासी ओमदेव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर शीशी से तेजाब एएनएम पर फेंक दिया।

बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओमदेव को नामजद कर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ निशान एएनएम के शरीर पर मिले हैं, लेकिन जांच के बिना यह कहना मुश्किल है कि निशान किस चीज के हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें