फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई 14 अगस्त को

Sat, 03 Aug 2019 06:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा था (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज ट्रेन में लूट, माल बरामदगी, अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामलों में शुक्रवार को अलग न्यायालयों में पेशी होनी थी लेकिन मुकदमों से संबंधित पत्रावलियां घायल वकील के पास होने से सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


न्यायालय ने सभी मामलों में 14 अगस्त की तारीख तय की है। किशोरी के चाचा के खिलाफ वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में ट्रेन में लूट व माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

इन दोनों मामलों के साथ उन पर दर्ज अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले में शुक्रवार को अलग न्यायालयों में पेशी थी लेकिन पत्रावलियां न्यायालय में न पहुंचने से सभी न्यायालयों ने सुनवाई की तिथि 14 अगस्त तय की है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि अलग अलग मामलों में सुनवाई होनी थी। पत्रावलियां न होने और सुप्रीमकोर्ट के सभी केस ट्रांसफर करने के निर्देश के कारण किसी मामले में सुनवाई नहीं हुई। अब सभी में 14 अगस्त तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें