मर्यादा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में सैकड़ों भक्तों ने नशामुक्त समाज की स्थापना का संकल्प लिया। आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर में आचार्य ने एकता संदेश दिया।
कोलहापुर के उत्तमचंद पगारिया को अणुव्रत शिक्षक संसद सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। महोत्सव में प्रवचन, अणुव्रत शिक्षक संसद सम्मेलन, सर्वधर्म सम्मेलन और व्यापारिक सम्मेलन हुआ।
प्रवचन में आचार्य श्री ने अध्यात्म का महत्व बताया। कहा कि गुरु परंपरा और राग-द्वेष मुक्ति का अभ्यास जितना पुष्ट हो, हम अध्यात्म क्षेत्र में उतना आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आचार्य श्री ने अध्यात्म से नशा मुक्त होने के उपाय बताए।
विनीत प्रज्ञा जी, निर्मण प्रज्ञा जी, भवित प्रज्ञा जी, निर्वाण प्रज्ञा जी ने विचार व्यक्त किए। मुनि राज कुमार ने कर ले कमाई धर्म ध्यान की.., साध्वी चारिजयशा ने जो अंतर में ही रमण करे.., भजन सुनाए।
इस दौरान संजय डायस, मदनलाल जैन, टीकमचंद सेठिया, गणेशमल जैन, धनराज सुराणा, अजय सेठिया, आलोक पुगलिया आदि मौजूद रहे।