हरदोई में बाल सुधार गृह में निरुद्ध लखीमपुर जनपद निवासी बाल अपचारी बुधवार की शाम लघुशंका जाने की बात कहकर सुधार गृह से फरार हो गया। संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार घटना को छिपाकर बाल अपचारी को खोजने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता न मिलने पर जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली है। रद्धेपुरवा मार्ग पर बाल संप्रेक्षण गृह है। इस संप्रेक्षण गृह में हरदोई, लखीमपुर और सीतापुर के बाल अपचारी रखे जाते हैं। बुधवार शाम लगभग पांच बजे बाल अपचारियों को पांच-पांच के समूह में परिजनों से फोन पर बातचीत कराने के लिए सुधार गृह के कार्यालय परिसर में लाया गया था।