फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार, परिवार के लोग घर में ताला डालकर फरार

Thu, 12 Dec 2019 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बुधवार को पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को बहोरिकपुर गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी जोन बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पल-पल की जानकारी लेकर दिशा निर्देश देते रहे। एएसपी ने बालिका के मेडिकल का अवलोकन कर विवेचक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चक्की संचालक की पांच वर्ष की पुत्री के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एएसपी ने किशोर को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया था।

घटना के बाद से ही आरोपी व उसके परिवार के लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार रात दबाव बनाने के लिए आरोपी के बड़े भाई को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने रात में किशोर की रिश्तेदारी में कई स्थानों पर छापा मारा। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोर बहोरिकपुर चौराहे पर कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी एसओ दलवीर सिंह ने दबिश मारी और किशोर को वहां से दबोच लिया। पुलिस किशोर को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने किशोर से घटनाक्रम की जानकारी ली। बालिका से दुष्कर्म की घटना को लेकर आईजी जोन मोहित अग्रवाल बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक पल-पल की जानकारी लेते रहे। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें