फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, मूकबधिर युवती को अगवा कर बनाया था शिकार

Thu, 12 Dec 2019 06:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में मंगलवार रात मूकबधिर युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले संजय गौतम को गुरुवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बिठूर के एक गांव में मंगलवार रात चौबेपुर के रायगोपालपुर निवासी संजय गौतम मूकबधिर युवती को अगवा कर खेत में ले गया था। वहां मुंह में शॉल ठूंस कर दुष्कर्म करने लगा। तभी, युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पीटा। पुलिस पहुंची तो संजय वहां से भाग निकला था।

एसओ बिठूर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार तड़के शनिदेव चौराहे पर संजय सफेद अपाचे से चौबेपुर बिठूर मार्ग से उन्नाव परियर पुल की तरफ आते दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर उसने बाइक मोड़ ली। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि डीएनए सैंपल लैब को भेजा गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द डीएनए जांच रिपोर्ट आ जाए ताकि, कम समय में चार्जशीट लगाई जा सके। सीओ ने बताया कि पॉक्सो के मामलों की तरह इसमें भी प्रयास है कि कम समय में आरोपी को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें