कानपुर देहात के रनिया चौकी क्षेत्र में पुलिस व दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पवन उर्फ गुड्डू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पवन कानपुर के मसवानपुर निवासी है। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस को आरोपी के पास से अदद तमंचा 315 बोर, 4 अदद खोका कारतूस मिले हैं।