शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने के लिए बुला लिया
इसमें शामिल टीम प्रभारी निरीक्षक अर्चना शुक्ला ने शिकायतकर्ता को केमिकल और पाउडर लगे 500 रुपये के छह नोट देकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़े डाकखाने भेज दिया। यहां शिकायतकर्ता ने लेखपाल प्रवेश तिवारी को रिश्वत लेने के लिए बुला लिया।
एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया
लेखपाल के आते ही महावीर ने जैसे ही उसे रुपये दिए एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रीति सिंह भी टीम के साथ पहुंच गईं। टीम आरोपी लेखपाल को लेकर लेकर सिविल लाइन थाने आ गई। यहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी
कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई जटाशंकर, मिथुन, जय मिश्रा, सुशील के साथ हेड कांस्टेबल बृजनंदन, डीपी मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक, शिवम शामिल रहे। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।