लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में नवाबगंज पक्षी विहार के निकट गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क हादसे में फार्च्यूनर कार सवार दम्पति व 22 दिन की मासूम बच्ची की मौत हो गयी।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
कार सवार युवक नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख का भतीजा है। नवाबगंज कस्बा निवासी हर्षवर्धन सिंह उर्फ लकी (28) पुत्र पप्पू सिंह गुरुवार सुबह पत्नी रिशा के साथ फिरोजाबाद ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
वह घर से एक किलोमीटर दूर पक्षी विहार के निकट ही पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
4 of 6
डेमो पिक
हादसे में कार सवार हर्षवर्धन, उसकी पत्नी रिशा और 22 दिन की मासूम बेटी उसी में फंस गए।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद ही सभी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।