हरदोई जिले में बुधवार को हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में 2019 लोक सभा चुनाव की जगह कुछ और ही मुद्दा छाया रहा। कोर कमेटी की बैठक शुरु तो इस मुद्दे के साथ हुई की आने वाले चुनाव में भाजपा को कैसे अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलवाई जाए लेकिन मीटिंग शुरु होने के कुछ देर बाद ही बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 से अलग हट कर एक नए मुद्दे ने जन्म ले लिया।