फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसा दूसरा कंटेनर, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Tue, 24 May 2022 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर गंजमुरादाबाद क्षेत्र में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में दूसरा कंटेनर पीछे से घुस गया। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गंजमुरादाबाद क्षेत्र में सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से दूसरा कंटेनर घुस गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

बता दें कि मुरादाबाद  के थाना मैनाथोर असलगनगर बाघा निवासी कंटेनर चालक कादिर, क्लीनर निजामुद्दीन के साथ लखनऊ की ओर जा रहा था। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर पहले से खड़े राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर के कंटेनर को देख न सका और रफ्तार अधिक होने से पीछे से घुस गया। हादसे में चालक कादिर की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें