यूपी के फतेहपुर में हुसेनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े 10वीं के छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना सरैला गांव के पास की है। हादसे में कल्यानीपुर गांव निवासी अभिषेक पाण्डेय उर्फ राजन (19) पुत्र राम प्रसाद पाण्डेय की मौत हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक जेडी इंटर कॉलेज का छात्र था।