फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो लोग झुलसे

Mon, 19 Jul 2021 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कार को चपेट में ले लिया। कार सवार दोनों लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोरखपुर जाते समय कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोलकाता के 4डी श्री मोहनलेन निवासी ड्राइवर संजय यादव, साथी राजीव ढींगरा निवासी साहू बेतिया हाता, थाना कैंट, जिला गोरखपुर के साथ दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे।

किलोमीटर संख्या 146 पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कार को चपेट में ले लिया। कार सवार दोनों लोगों ने कूदकर जान बचाई। तब तक यह गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह नामवर सिंह और गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। घटना के संबंध में उच्चधिकारियों को अवगत कराते हुए घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें