फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के चेक बाउंस होने पर सराफ गिरफ्तार, भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी

Sun, 30 Jun 2019 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने हरदोई से आरोपी को हिरासत में लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई में किराये पर रहने वाले सराफ को एक करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने के मामले में राजस्थान के जयपुर से आई पुलिस ने शनिवार रात उसके नघेटा रोड स्थित शोरूम से गिरफ्तार कर लिया। मामले में जयपुर की सिविल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


सराफ महेशनाथ महेंद्रा उर्फ पप्पू महेंद्रा की शहर में लखनऊ रोड पर काशीनाथ कैलाशनाथ सराफा नाम से दुकान है। शनिवार रात तीन लग्जरी वाहनों से आई राजस्थान की जयपुर पुलिस शोरूम पर पहुंची और यहां मौजूद महेशनाथ को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम पप्पू महेंद्रा को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। महेशनाथ 1991 में भाजपा के टिकट पर हरदोई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है।

 
विज्ञापन

इसमें वह नरेश अग्रवाल से हार गया था। इसके बाद पप्पू महेंद्रा लखनऊ में रहने लगा था। उसने 2007 में भरतराम जयनारायन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड गोमती नगर के नाम से फर्म बनाकर कारोबार शुरू किया था। एक अगस्त 2018 को इस फर्म का कारोबार ठप हो गया था। मार्च 2019 में पप्पू महेंद्रा ने हरदोई शहर के नघेटा रोड पर काशीनाथ कैलाशनाथ सराफा के नाम से शोरूम खोला।

पुलिस टीम ने बताया कि 2016 में भरतराम जयनारायन ज्वैलर्स ने जयपुर के श्रीजीके चूड़ी वाला से सोने के जेवर खरीदे थे। 2017 में भुगतान के लिए दी गईं एक करोड़ की चेकें बाउंस हो गईं थीं। इस मामले में श्रीजीके चूड़ी वाला फर्म से जुड़े किशन जी ने मामला सुलझाने की कोशिश भी की थी।

मामला नहीं सुलझा तो श्रीजीके चूड़ीवाला ने जयपुर के सिविल कोर्ट में 2018 में मामला दायर कर दिया था। इसी प्रकरण में गैर जमानती वारंट पप्पू महेंद्रा के विरुद्ध जारी हुआ था। जिस पर राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर पुलिस पप्पू महेंद्रा को रात में ही साथ ले गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें