फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

Tue, 23 Jun 2020 09:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में तालग्राम थाने के शकरहनी गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई । हादसे में एक की मौत हो गई जबकि महिला और चालक घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक तालग्राम और यूपीडा गस्ती दल ने एबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


लखनऊ गोमती नगर निवासी अमरेश सिंह (35) पुत्र राजमणिसिंह अपनी फारचूर्नर कार से दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। साथ में दिल्ली प्रेमकुंज निवासी शिवागी शर्मा (28) पुत्री वीरेंद्र शर्मा भी थी। कार को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी बृजेश कुमार यादव चला रहे थे।

सोमवार आधी रात के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। चालक को झपकी आ जाने की बात कही जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। घायल कार में ही फंस गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व यूपीडा गश्ती दल ने बड़ी मुश्किल से निकाला। अमरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, शिंवागी और बृजेश कुमार घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। बाद में शिवागी की हालत नाजुक होने पर सहारा अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। अमरेश सिंह के शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें