्रदर्शन करते बुदिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के पदाधिकारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गौतम बुद्ध की विरासतों को संरक्षित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने की रणनीति का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को सौंपा।
जिलाध्यक्ष मनोज भारत ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की कई मूर्ति और शिलालेख उत्खनन के दौरान अयोध्या और गोरखपुर में मिले हैं। इन स्थानों को गौतम बुद्ध की विरासत के रूप में संरक्षित किया जाए।
ज्ञापन में बताया कि मांगें पूरी न होने पर वह लोग एक जुलाई को जिला स्तरीय और 27 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर अपनी मांग को आंदोलन का रूप देंगे। इस दौरान अजय कुमार कुशवाहा, ऋषि कपूर, कमलेश, रोहित कुमार, कैलाश चंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।