फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, बेकाबू बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 17 घायल

Tue, 19 May 2020 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 नेपाल नागरिक सवार थे। सभी लोग घायल हो गए। जिसमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह हादसा कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र का है। सभी लोग पानीपत में काम करते हैं। सभी प्रवासी पानीपत से नेपाल जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें