फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने दिखाए तल्ख तेवर, लोग परेशान

विज्ञापन
तेज गर्मी में जाती युवतियां - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार को सूर्य देव के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया। दोपहर में तो गर्मी का असर चरम पर रहा। गर्मी से बचने को लोग तरह-तरह के उपाय करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक रास्तों पर आवाजाही कम नजर आई। अधिकतम पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत बढ़ा दी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोपहर को प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दिया। ठेली दुकानदार घर-घर घूमने की जगह पेड़ की छांव में खड़े हो गए।
पंखे और कूलर नाकाम : पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। लोगों का बदन पसीने से तरबतर होता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी अभी और बढ़ेगी। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें