फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी लोडर कंटेनर से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत, दो घायल

Tue, 28 Mar 2023 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में लोडर व कंटेनर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मैहर देवी मां के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी लोडर मंगलवार सुबह हाईवे पर खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 10 लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के नजदीक शंकर ढाबा के सामने हुआ। हादसे में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देवकली निवासी केशराज (80) और पत्नी लखराजी (75) व कमरौली थाने के पूरेतलवन निवासी सुरेश कुमार की पत्नी शिवकुमारी (45) की मौत हो गई। हादसे में मृतक दंपती के रिश्तेदार दिलीप और बिटाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे की वजह लोडर चालक को झपकी आना हो सकता है। सोमवार रात हाईवे पर कंटेनर आगे जा रहे ट्रेलर में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त कंटेनर को हाईवे किनारे खड़ा कराया गया था। उसी कंटेनर में लोडर भिड़ा है। हादसे में अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- हरदोई में भीषण हादसा: कार और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें- हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें