देवरी मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया था। उनकी रास्ते में मौत हो गई।
फतेहपुर जिले में डीसीएम की टक्कर से घायल बाइक सवार बुआ-भतीजे की बुधवार को मौत हो गई। हथगाम थाने के अमिलिहापाल गांव निवासी किशन सिंह गौतम (25) बुआ शकुंतला (56) को मंगलवार रात उनके घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
देवरी मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया था। उनकी रास्ते में मौत हो गई।
थाना प्रभारी रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से कानपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।