फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Sun, 24 May 2026 04:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सीएचसी में घायल कमल कुमार व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंजर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं पति समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा कालिंजर गांव निवासी कमल कुमार पत्नी सुनीता (30) और तीन बच्चों शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से अपनी ससुराल निवाइच गांव निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही वह परिवार के साथ रामनगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष ने जांच के बाद सुनीता और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कमल कुमार व दोनों बेटियां घायल हो गई।

विज्ञापन

मृतका के पति कमल कुमार ने बताया कि पूरा परिवार निमंत्रण में ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रॉला को पकड़ा है। घटना के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें