टक्कर मारने के बाद खड्ड़ में खड़ा ऑटो।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। डिलवल गांव में सवारियों से भरा एक ऑटो बिजली खंभे से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बैठी छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो की टक्कर से दो बिजली के खंभे टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई।
इटावा जिला के भरथना थाना तुलूपुरवा गांव के रहने वाले रामसनेही पत्नी अनीता, बेटा शिवचरण, बहनोई गोरे के साथ अपने निजी ऑटो से आठ मार्च को मुंगीसापुर रिश्तेदारी में आया था। गुरुवार सुबह रामसनेही परिजनों सहित मुंगीसापुर से परौंख में अपनी साली संगीता के घर आ गए। दोपहर में रामसनेही (46) पत्नी अनीता (42), बेटा शिवचरण (22), बहन संगीता (43) व खानपुर के दीपू (40) व उनका बेटा हर्ष (10) आटो से मंगलपुर जा रहे थे। ऑटो गोरे चला रहा था।
डिलवल गांव में ऑटो बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। ऑटो में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इधर, टक्कर लगने से एक बिजली का खंभा टूटकर गिर और एक खंभे पर खिचाव पड़ने पर वह भी सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजाकर ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। बिजली विभाग के जेई सचिन ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों को सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।