फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मनकापुर मोड के पास देरशाम एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती किया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के मुनीश (18) अपनी बोलेरो कार से परिवार की चचेरी बहन निशा (18), नगमा (11), शवा (15) व भाई अफरोज (16) के साथ सिकंदरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर गुरुवार को लौट रहे थे। सिकंदरा-झींझक मार्ग पर मनकापुर मोड पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई।
गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गाड़ी में बैठक लोगों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया। डॉ. केदारनाथ ने बताया कि घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें