फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में कार पलटने से गल्ला व्यापारी समेत तीन घायल

विज्ञापन
उलरापुर बंबे के पास खड्ड में पड़ी कार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। रविवार को कार से गल्ला खरीदने मुंगीसापुर जा रहे गल्ला व्यापारी की कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार व्यापारी सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुडेरा विक्रम सिंह गांव के महेंद्र कुमार (35) गल्ले का व्यापार करते हैं। रविवार को कार से मुंगीसापुर बाजार गल्ले की खरीदारी करने जा रहा था। कार में उसका साथी बलराम (24) व फतेहपुर के असोथर निवासी ममेरा भाई बबलू (22) बैठे थे। कार डेरापुर-रूरा मार्ग पर उलरापुर बंबे के पास पहुंची। तभी अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। कार सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार को सीधा कराकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. राहुल लड्डा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें