कानपुर देहात/सिकंदरा। हाईवे पर मूड़ादेव गांव के पास रविवार दोपहर तेजरफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दिया। बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, वह हेमलेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने चारो घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
डेरापुर के अमौली कुर्मियान गांव निवासी जयवीर, राममिलन, पप्पू एक बाइक में सवार सिकंदरा से घर जा रहे थे। तभी मूड़ादेव गांव के पास हाईवे पार कर रहे सिलहरा निवासी सरवन (30) को टक्कर मार दिया। वह घायल हो गया। साथ ही बाइक पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा। वहां डाक्टर मोहम्मद सादिक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हैलट रेफर कर दिया। हैलट में सरवन को मृत घोषित कर दिया गया। रसधान चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पटेल ने बताया कि हैलट में मौत होने पर कानपुर में पोस्टमार्टम किया गया है।