फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में झुलसा किसान, मौत

विज्ञापन
महेश की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। सलेमपुर गांव में फसल की रखवाली करते समय एक किसान संदिग्ध हालात में झुलस गया। रविवार की सुबह खेत पर पहुंचे परिजनों को किसान बेहोशी हालत में मिला। राजपुर पीएचसी से परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी महेश कुमार (40) शनिवार की रात गेहूं की फसल की रखवाली के लिए गया था। सुबह घर न पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां किसान संदिग्ध हालात में आग से झुलसा मिला। बेहोशी हालत में किसान को राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर किसान को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते समय किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई राजकिशोर गौतम ने बताया कि महेश की शादी नहीं हुई थी। फसल रखवाली की बात कहकर घर से गया था। रविवार की सुबह भाई बेहोशी की हालत में मिला था। पास में अलाव जलने के निशान थे। महेश की मौत पर मां गंगावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रधान रजनीश सिंह ने पुलिस व एसडीएम को मामले की जानकारी दी है। एसओ राम प्रकाश ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें