फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
रामदुलारे बाजपेई का फाइल फोटो - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास कानपुर-आगरा हाईवे पार करते समय कार ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार ने आगे जा रही बाइक को भी टक्कर मार दिया। वृद्ध और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार को परिजन औरैया जिला अस्पताल ले गए। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

खोजाफूल गांव निवासी मयंक बाजपेयी ने बताया कि बाबा रामदुलारे बाजपेई (80) हाईवे के दूसरी ओर बने घर में दूध देने गए थे। वहां से वापस आने के दौरान हाईवे पार कर रहे थे। औरैया की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख कानपुर हैलट भेजा गया।
रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार औरैया के मिहोली निवासी नरेंद्र कुमार घायल हो गए। बाइक पर सवार पत्नी व बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि वृद्ध की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल को परिजन औरैया ले गए हैं। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें