फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने डीएम के स्कार्ट वाहन में मारी टक्कर, अर्दली घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल अर्दली रमेश। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। बारावफात पर शुक्रवार को डीएम डॉ दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी जिले के भ्रमण में निकले थे। सिकंदरा हाईवे पर उनका काफिला मुड़ने के लिए धीमा हुआ तो स्कार्ट वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उनका अर्दली घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी बारावफात जुलूस को लेकर जिले का भ्रमण कर रहे थे। सिकंदरा पहुंचने पर हाईवे से मुड़ने के दौरान डीएम के स्कार्ट वाहन में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में उनका अर्दली रमेश घायल हो गया। घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया। घायल अर्दली को लेकर डीएम व एसपी सीएचसी पहुंचे। वहां डा. पवन ने प्राथमिक उपचार के बद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें