फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

राजपुर थाना के रमऊ गांव निवासी सरदार अली का बड़ा बेटा राजू बीमार होने की वजह से कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार की दोपहर में छोटा भाई कासिम अली (19) बाइक से भाई को देखने कानपुर जा रहा था। वह हेलमेट लगाए था। रनियां स्थित एक वनस्पति फैक्टरी के सामने पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक के दौरान बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कासिम अली सड़क पर गिर गया तो भागने के दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर मां रफीकन को रो-रोककर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पहुंचे मंझले भाई शमशाद ने पुलिस को बताया कि कासिम अली रंगाई पुताई का काम करता था। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें