फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व डंपर में भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। पतारा कस्बा स्थित कानपुर सागर मार्ग पर डंपर व ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद डंपर के केबिन में आग लग गई। जिसमें फंसकर चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद क्रेन से डंपर को किनारे कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

कानपुर-सागर मार्ग के किनारे स्थित नेहरू इंटर कालेज के सामने रात घाटमपुर की ओर जा रहे मौरंग लदे ट्रक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक खाई में जाकर पलट गया और दोनों वाहन में आग लग गई। डंपर के केबिन में फंसे चालक ककरईया, पतारा निवासी चंद्रिका विश्वकर्मा (45) पुत्र स्व. बाबूलाल की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर धू-धू कर जलते डंपर के कारण यातायात रुकवा कर फायर बिग्रेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन काटकर डंपर चालक का शव बाहर निकाला जा सका। हादसे के चलते हाईवे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्रेन मंगाकर डंपर को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें