फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
बृमोहन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बनीपारा मिंडा कुआं मार्ग पर बरगदियापुर के पास रविवार शाम एक बाइक सवार युवक को लोडर ने टक्कर मार दी थी। बिजली के खंभे से बाइक टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हैलट अस्पताल कानपुर में सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आलमपुर खेड़ा निवासी हाकिम सिंह का बेटा बृजमोहन (20) बाइक से रविवार शाम घर जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इसी दौरान मिंडाकुआ मार्ग पर बरगदियापुर के पास पीछे से एक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। मां रानी देवी, पिता हाकिम सिंह, भाई हरमोहन, जगमोहन व सनी का रोकर बुरा हाल है। वह पिता के साथ खेती में मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें