फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम की मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। सोमवार को पकड़े गए वांछित बदमाश को अस्पताल ले जाने के दौरान दरोगा की रिवाल्वर लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई में उसे धर दबोचा और जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाश पर लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी के मुताबिक कई माह से फरार 25 हजार का इनामी वांछित मोबीन पुत्र मंसूर निवासी असाव थाना संगीपुर जिला प्रतापगढ़ को पकड़ने में सफलता पाई थी।
सोमवार देररात कोतवाली में पूछताछ के दौरान मोबीन ने चक्कर और बीमार होने बात कही। इसके बाद दरोगा राकेश गौतम, चंद्र प्रकाश तिवारी और तीन सिपाही अमित, विमल और असित उसे सीएचसी ले जा रहे थे। तभी बीबीपुर रेलवे क्रासिंग से मुड़ते ही मोबीन ने दरोगा राकेश गौतम की रिवाल्वर निकाल कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एसआई चंद्र प्रकाश तिवारी ने मोबीन का पीछाकर उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मोबीन के पास से लूटी गई सरकारी रिवाल्वर बरामद कर प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें