फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
मृतक दीपू का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली। अकबरपुर में केटीएल शोरूम के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शिवली में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। अन्य स्थानों पर नौ लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

केटीएल के पास सोमवार शाम कानपुर की तरफ से आ रही बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की जेब में हवन सामग्री का पर्चा व 22 सौ रुपये मिले हैं। शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिवली के बढ़इनपुरवा निवासी दीपू सोनकर (28) पत्नी वंदना को लेने ससुराल बनसठी चौबेपुर बाइक से जा रहा था। नारेपुरवा गांव के पास मैथा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। दीपू की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरी बाइक पर सवार मांडा गांव का रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी शिवली में प्राथमिक उपचार के बाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी वंदना भी मौके पर आ गई।
पिता कैलाश, मां सरोजनी, भाई राजन व बहन शिवानी दहाड़े मारकर रोते रहे। रनियां में दो बाइकों के टकराने से किशरवल का रोहित व शुक्लागंज उन्नाव का सूरज घायल हो गया। मंगलपुर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। औरैया के फफूंद के गांव बरुआ निवासी राजीव सोमवार को किशवापुर निवासी साली सपना को बाइक से झींझक आ रहा था। पालनगर गांव के पास झींझक की तरफ से आई बाइक भिड़ गई। हादसे में राजीव, सपना और दूसरी बाइक पर सवार औरैया के लहरापुर निवासी शंकर व उसके बहनोई औरैया के ठाकुरगांव निवासी हनुमंत घायल हो गए। गडियाघासी राम गांव निवासी श्याम सिंह बहनोई कमलेश निवासी ठाकुर गांव लहरापुर औरैया के साथ गांव बाइक से जा रहा था। ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें