घाटमपुर। कैबिनेट मंत्री कमलरानी के निधन पर सोमवार की शाम कस्बे के नागरिकों ने शोकसभा की। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि कस्बे के रामसारी रोड किनारे बन रहे राजकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण कमलरानी के नाम पर किया जाए।
इस दौरान पंकज पांडेय (छोटे मुन्ना), सुबोध त्रिपाठी, पप्पू पांडेय, डब्बू शुक्ला, रामकिशोर शर्मा, राजा पांडेय, ललित अवस्थी, दिनेश सविता, मिट्ठू कुशवाहा, राजन मिश्रा, शिवराम सिंह, पुत्तन कुशवाहा और लालजी आदि शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।