कानपुर। केस्को एमडी नेहा जैन ने शनिवार सुबह स्काडा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने संबंधित अधिकारियों से काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरडीएसएस योजना के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। इसके बाद वह केसा कालोनी सबस्टेशन पहुंचें। यहां उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरम्मत कार्य की व्यवस्था जांची। अधिकारियों को बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण में कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। (संवाद)