फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेल में चलता है अब्बास का सिक्का, निखत के मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज, अब उठ रहे हैं ये सवाल

Sun, 12 Feb 2023 08:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, साजिश के खुलासे के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर अब्बास की धाक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला जेल में ढाई माह से बंद विधायक अब्बास अंसारी की धाक है। जेल नियमों में सुबह शाम दो बार बंदियों की गिनती होती है। हर बार गिनती में मौजूद पाये गए। बताया गया कि जब भी उससे कोई मिलने आता था, उसे अलग से ही मिलाया जाता था।

विज्ञापन

कुछ देर नहीं बल्कि दो घंटे तक मिलते थे। कई लोगों की रजिस्टर में इंट्री होती थी, लेकिन खास लोगों की इंट्री भी नहीं होती थी। फरवरी के दस दिनों में ही तीन बार उसकी पत्नी मिलने आई। वह दो-दो घंटे तक उसके साथ रहती थी। कई बार देर शाम तक कमरे में रही।
जेल नियमों के अनुसार सुबह-शाम बंदियों की गिनती के लिए घंटी बजती है। विधायक गिनती के समय कमरे से निकलकर बंदियों के बीच पहुंच जाता है। इससे सीसीटीवी कैमरे के सामने होने वाली गिनती में संख्या पूरी दिखती है।

विज्ञापन

निखत के मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज
जेल के अंदर डिप्टी जेलर के कमरे में पति विधायक अब्बास अंसारी के साथ पकड़ी गई निखत बानो के पास से दो मोबाइल मिले हैं। साथ ही सऊदी अरब की कुछ मुद्राएं मिलीं हैं। निखत के मोबाइल से ये राज खुल सकते हैं कि किस-किस से संपर्क किया है। वह कहां शरण लेती थी, जेल के अंदर कब-कब और कितनी देर रही है।

कहीं विदेश से मोबाइल के माध्यम से पैसा तो नहीं आता था। मनी लांड्रिंग मामले में ही निखत का पति विधायक अब्बास और ससुर मुख्तार अंसारी जेल में बंद हैं। ऐसे में निखत के पास भी विदेशी मुद्रा की बरामदगी चर्चा का विषय है। इनके तार कहां से जुडे़ हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पत्नी बोली- छोड़ो नहीं तो अंजाम बुरा होगा
जेल में बंद पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने कई बार आ चुकी पत्नी निखत बानो के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। छापे के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उसका हाथ पकड़ा तो उन्हें फटकारा भी है। हाथ पकड़ने वाली महिला पुलिसकर्मी से कहा कि छोड़ो वह खुद चल रही है। घसीटने का प्रयास किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा जाता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन जिस तरह रजिस्टर में बिना दर्ज किए विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी जेल के अंदर आती-जाती रहती थी, उसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

कहा जा रहा कि प्रमुख गेट के बाहर कैदियों से मिलने के लिए इंट्री होती है। समय-समय पर डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी जेल का निरीक्षण करते हैं। इसके बाद भी जेल के अंदर आराम से अब्बास अंसारी की पत्नी मिलने के लिए आती-जाती रही।
विज्ञापन

कब्जे में लिए सीटीटीवी के फुटेज
डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि जेल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। एक सप्ताह का रिकार्ड देखा जाएगा। इससे काफी जानकारी मिल सकेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें