फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas-Nikhat Case: चित्रकूट एसपी समेत चार पुलिस कर्मी सम्मानित, डीजीपी ने दिया प्रशंसा चिन्ह

Tue, 14 Feb 2023 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

अब्बास-निकहत अंसारी मामले का भंडाफोड़ करने वाली टीम को डीजीपी ने सम्मानित किया है। बता दें कि 10 फरवरी को चित्रकूट जेल में निकहत अंसारी को प्राइवेट कमरे में मिलते हुए गिरफ्तार किया था ।
विज्ञापन
डीजीपी द्वारा सम्मानित पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने सम्मानित किया। मंगलवार को लखनऊ में चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडे्य, सीओ एलआईयू अनुज कुमार मिश्रा और जेल चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह को सिग्नेचर बिल्डिंग बुलाया गया था।

विज्ञापन

यहां डीजीपी ने चारों पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया। बता दें कि इस मामले में उप निरीक्षक श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसमें निखत बानो पर अब्बास को जेल से फरार कराने की साजिश रचने का आरोप था।
साथ ही, कुछ पुलिस अधिकारियों, गवाहों और अभियोजन अधिकारियों की हत्या की योजना बनाने का भी जिक्र किया गया है। डीजीपी ने इस गोपनीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

बता दें कि जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।
विज्ञापन

इनके कब्जे से दो मोबाइल, सउदी अरब की कुछ मुद्रा, 21 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत ड्यूटीरत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीआईजी ने जेल अधीक्षक समेत 8 लोगों को निलंबित कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें