फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आंचल खरबंदा की मौत का मामला, केस से बाहर किए आरोपियों के नाम, परिजन बोले- सीएम ऑफिस में करेंगे शिकायत

Wed, 04 Jan 2023 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

19 नवंबर 2021 को आंचल का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में आठ आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर ही कार्रवाई की और पांच के नाम केस से बाहर कर दिए।
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों में से पांच का नाम केस से बाहर कर दिया। जिन तीन आरोपियों को शुरूआत में जेल भेजकर चार्जशीट दाखिल की थी, उनके अलावा अन्य किसी पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

पीड़ित परिजनों का दावा है कि सुबूत थे लेकिन आरोपियों को बचाया गया। वह अब उच्चाधिकारियों से मिलकर दोबारा विवेचना कराने की मांग करेंगे। सीएम ऑफिस में भी शिकायत करेंगे। अशोकनगर निवासी आंचल खरबंदा का शव 19 नवंबर 2021 की शाम घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था।
पिता पवन ग्रोवर ने आंचल के पति सूर्यांश, सास निशा, फूफा भरत ग्रोवर व पुनीत कोटवानी, निकिता, अन्नु खुल्लर, मीनाक्षी व तान्या ग्रोवर पर दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सूर्यांश व निशा को जेल भेजा था।

विज्ञापन

वहीं, विवेचना के दौरान भरत ग्रोवर की गिरफ्तारी की थी। तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अब अन्य पांचों आरोपियों के नाम बाहर कर दिए गए हैं। इस पर पवन ग्रोवर ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उस नोट की हैंडराइटिंग का भी मिलान हो गया था।

इसमें खुद आंचल ने आरोपियों के नाम लिखे थे। उसके बावजूद केस से नाम बाहर किए गए। इसलिए वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर दोबारा विवेचना कराए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर ऐसा कर रही है, जिससे आरोपियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
अशोक नगर में एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें