अंतर विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली खिलाड़ी।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। पटना में हुई सीबीएसई ईस्ट जोन अंतर विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में मैनावती मार्ग स्थित जेएमडी स्कूल की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में स्कूल की आद्या गुप्ता ने 50, 100, 200 मीटर स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत मिडले में एक कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 में श्राविका अवस्थी ने 50 मीटर बटर फ्लाई व फ्री स्टाइल में दो स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत मिडले में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर पर स्कूल के चेयरमैन संजीव दीक्षित, डायरेक्टर चाहत दीक्षित, प्रधानाचार्य मलिका अरोड़ा ने खिलाड़ियों व टीम के प्रशिक्षक नंदकिशोर त्यागी व आयुषी पांडेय को बधाई दी।