फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने का मामला: पांच-पांच हजार दे आधार बनवाने वाले अपराधी, जासूस, पाकिस्तानी तो नहीं

Sat, 05 Dec 2020 04:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक पांच-पांच हजार रकम देकर आधार कार्ड बनवाने वाला कोई आम आदमी नहीं हो सकता।
विज्ञापन


वह अपराधी, कोई जासूस या पाकिस्तानी भी हो सकता है। इसलिए पुलिस इस मामले को और संवेदनशील मान रही है। ऐसे लोगों ने आधार कार्ड बनवा लिए हैं तो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि टीम बनाकर मामले की जांच कराई जा रही है। 

महाराष्ट्र, बंगाल के लोगों ने भी बनवाए आधार कार्ड
एसपी के मुताबिक आरोपियों के पास से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के अलावा कई अन्य राज्यों के लोगों के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी दूर के लोगों ने कानपुर से आधार कार्ड क्यों बनवाए हैं। ऐसे 50 से अधिक लोग हैं। पकड़ा गया आरोपी भी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे सका है। कुछ नाम व मोबाइल नंबर पुलिस को मिले हैं। पुलिस महाराष्ट्र व बंगाल पुलिस से भी संपर्क कर इसकी जानकारी साझा करेगी। 
विज्ञापन


स्लीपर सेल तो सक्रिय नहीं, बिचौलिये की भी तलाश
गलत तरीके से आधार कार्ड बनवाने वालों को कभी पुलिस या सुरक्षा एजेंसी पकड़ती भी है तो आधार कार्ड उसकी पहचान की पुष्टि करेगा। थंब इंप्रेशन तक उसका सही होगा। आशंका है कि स्लीपर सेल तो नहीं घुसपैठ करने के प्रयास में हों। उधर पुलिस को बिचौलिये की भी तलाश है, जो लोगों को इस गिरोह तक लाता है। आरोपियों की सीडीआर खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें