फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेल मंडी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह लुधपुरा टंकी के पास पहुंचा तभी विपक्षी सर्वेश शाक्य, प्रशांत, पूनम और एक अन्य महिला ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर चारों ने अभिषेक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक के सिर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें