बकेवर। ग्राम फतेहपुरा में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन सैफई ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बकेवर थाना की बराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह उनके बेटे हृदेश कुमार (26) ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बेटे को सैफई रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान हृदेश कुमार की मौत हो गई। हृदेश की शादी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। हृदेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर बकेवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बात से गुस्से में आकर युवक ने जहर खा लिया, इससे उसकी जान चली गई।