सैफई। क्षेत्र के एक गांव से कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण हो गया। परिजनों का आरोप है कि मैनपुरी के बेबर थाना क्षेत्र के युवक ने बेटी का अपहरण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रा के पिता ने सैफई थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 मार्च को खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बेटी को अगवा कर लिया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर आया था और धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी दे रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।