फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिना अनुमति औरंगजेब का पुतला फूंकने पर बजरंगदल का पूर्व जिला संयोजक गिरफ्तार, 19 पर रिपोर्ट

Wed, 19 Mar 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोतीझील चौराहे पर बिना अनुमति औरंगजेब का पुतला फूंका गया था। मामले में पुलिस ने बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपनगर पुलिस ने मोतीझील चौराहे पर औरंगजेब का पुतला फूंकने के मामले में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने बिना अनुमति पुतला फूंकने के मामले में कृष्णा समेत 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि मंगलवार को कृष्णा तिवारी, सुमित, अनिल, आलोक ने अपने 10-15 साथियों संग मोतीझील में शिवाजी की प्रतिमा के समीप औरंगजेब का पुतला दहन किया था। वर्तमान में शांति बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। आरोपियों ने कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी। वहां रास्ते पर कुछ समय के लिए आवागमन भी अवरुद्ध हो गया था। लिहाजा मामले में स्वरूपनगर थाने के दरोगा विपिन कुमार की तहरीर पर कृष्णा और उसके साथियों पर माहौल खराब करने की कोशिश करने, आवागमन में रुकावट पैदा करने और लोक सेवक के आदेशों की अवहेलना के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि कृष्णा तिवारी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। एडिशनल सीपी के अनुसार वर्तमान में कृष्णा तिवारी का बजरंगदल से कोई लेना देना नहीं है। विहिप नेता गौरांग के अनुसार संगठन का पुतला दहन से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें