फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: एयरगन के छर्रे से घायल हुआ युवक, मंदिर दर्शन करने आया था, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Thu, 20 Feb 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की, तो एक युवक एयर गन से फायर करते मिला। पुलिस ने मंदिर से एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में श्री शीतला माता मंदिर भरतपुर में दर्शन करने आया युवक एयरगन के छर्रे से घायल हो गया। गोली से युवक के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में एयरगन से गोली चलना सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के यहां उनके रिश्तेदार नितेश कुमार निवासी जमला पुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी आए थे। बुधवार शाम करीब  साढ़े सात बजे वह पत्नी शिखा के साथ बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। इसी दौरान उनके चेहरे पर गाल में एक गोली जाकर धंस गई, जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह और एसपी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की, तो एक युवक एयर गन से फायर करते मिला। पुलिस ने मंदिर से एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया। कादरीगेट थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एयर गन के छर्रे से युवक घायल हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें