जसवंतनगर। प्रोस्टेड से पीड़ित युवक ने बुधवार रात डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पिता ने बताया कि मृतक का दो माह से कानपुर के निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। अगले सप्ताह उसकी रेलवे की परीक्षा भी थी।
ग्राम पीपरीपुरा निवासी अवनीश (22) निवासी पीपरीपुरा गांव मलहुपुर के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल की। पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अवनीश कुछ समय से मानसिक तनाव में था। वह प्रोस्टेट बीमारी से ग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ज्यादा परेशान रहने लगा था। बेटा पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छा था।
अगले सप्ताह उसकी रेलवे की परीक्षा थी। इसके लिए वह लंबे समय से तैयारी भी कर रही था, लेकिन बीमारी से वह हार गया और जान दे दी। एसआई ललित चतुर्वेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।