फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बोेलेरो की टक्कर से बिना हेलमेट बाइक सवार युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की रूमा फ्लाईओवर पर माैत हो गई। वह झांसी से लखनऊ दोस्त के साथ लाैट रहे थे। हादसा शनिवार शाम गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली में हुआ। उन्होंने बिना हेलमेट लखनऊ से झांसी फिर झांसी से कानपुर तक लगभग 230 किमी का सफर किया। इस दाैरान किसी ने भी उन्हें नहीं रोका।
विज्ञापन



लखनऊ के सरोजनीनगर के रहने वाले देवेश अस्थाना (23) एक साइकिल ट्रांसपोर्ट में बतौर सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थे। बड़े भाई शिवम ने बताया कि पांच दिन पहले देवेश झांसी में रहने वाले अपने दोस्त के घर बाइक से छुट्टी मनाने गए थे। शनिवार की शाम देवेश अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे तभी दबौली हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे देवेश व दोस्त उछलकर गिर गए।

शिवम के अनुसार, हादसे में किसी अज्ञात वाहन ने देेेवेश को कुचल दिया। पुलिस ने देवेश को हैलट भेजा लेकिन हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर गहरी चोट लगी जिससे उनकी माैत हो गई। शिवम का आरोप है कि दोस्त को खरोंच तक नहीं आई यह बात उनके जहन में नहीं उतर रही है। शिवम की 30 नवंबर को शादी थी। वरीक्षा हो चुकी है। मां रेनू, बहन शिवांगी व एक भाई शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें