फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, पीड़ित मां ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Sun, 10 Dec 2023 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: पीड़ित मां ने बताया कि कस्बे का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जब उसने युवक से बेटी वापस करने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सिकंदरपुर कस्बे में युवक नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी अपने साथ एक लाख की नकदी व जेवरात भी ले गई। पीड़ित मां ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सिकंदरपुर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पांच दिसंबर की सुबह वह कोल्ड में काम करने के लिए गई थी।

विज्ञापन

जब वह शाम को कोल्ड से वापस लौटकर आई, तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। उसको जानकारी मिली कि कस्बे का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जब उसने युवक से बेटी वापस करने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा।
उसकी बेटी घर में रखी एक सोने की माला, टोप्स, कमर की हाफ पेटी, तोड़िया व घर में रखा एक लाख रुपये साथ लेकर गई है। उसकी बेटी को भगाने में कुछ लोगों ने भी सहयोग किया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें