फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देर तक डुबकी लगाने की शर्त जीतने की कोशिश में जिंदगी हारा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी की पिपौरी नहर में रविवार दोपहर 20 दोस्तों के साथ नहाने गया युवक देर तक डुबकी लगाने की शर्त जीतने के चक्कर में मौत से हार गया। डुबकी लगाने के दौरान वह जब करीब आठ मिनट बाद भी वह बाहर नहीं निकला तो साथियों ने उसे ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन


डूबे दोस्त को बाहर निकालकर सभी हैलट अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। पिपौरी के मर्दनपुर निवासी 24 वर्षीय गुलफाम घरों में रंगाई और पुताई का कार्य करता था। वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने 20-22 दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया।

अचानक दोस्तों में देर तक पानी के अंदर डुबकी लगाने की शर्त लगी। दोस्त बारी-बारी से पानी के अंदर डुबकी लगाते गए और एक दूसरे का वीडियो भी बनाते रहे। गुलफाम ने भी डुबकी लगाई। छोटे भाई सलमान के मुताबिक गुलफाम करीब आठ मिनट तक बाहर नहीं निकला तो दोस्तों को आशंका हुई। सभी ने डुबकी लगाई तो वह डूबा दिखा।
विज्ञापन


आनन-फानन उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पिता बाबू नसीर, मां गुड़िया, बहनें अलशिफा और सानिया गमगीन हैं। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि घटना के बाद परिजन सीधे युवक को हैलट ले गए थे। स्वरूपनगर पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। अगर किसी तरह के आरोप की तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें