फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: एक सप्ताह पहले मृत हुआ था युवक, पुलिस ने नदी से निकलवाया शव, परिजन बोले- पत्नी ने करवाई है हत्या

Wed, 15 Nov 2023 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पत्नी व उसके पिता ने मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में संदिग्ध हालात में एक सप्ताह पहले युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने ग्रामीणों व कुछ परिजनों की शिकायत पर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पत्नी व युवक के पिता ने उसकी हत्या की है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहना गांव निवासी बरातीलाल के पुत्र आमोद (30) की सात नवंबर को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके शव को नदी में प्रवाहित कर दिया था, लेकिन कुछ परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
इस पर बुधवार की सुबह पुलिस ने नदी से उसके शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके सिर व शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पत्नी व उसके पिता ने मिलकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें